सोशल रिपोर्टर. जयपुर। पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण के कई गुना मिलने वाले पुण्य को पाने के लिए गुजरात के विभिन्न शहरों से आए 500 लाेग गुलाबी नगरी पहुंचे हैं। इतनी बड़ी तादाद में आए लोगों ने यह साबित कर दिया कि गोविंद की नगरी में लोग केवल ऐतिहासिक स्थलों को देखने ही नहीं आते वरन कथा श्रवण करने भी पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु अजमेर रोड के निर्वाण नगर स्थित के एक होटल में हो रही कथा में शामिल होने यहां आए हैं। यहां इनकी जयपुर के गुजराती समाज के लोग ने अगवानी की। शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ एयर कंडीशन सभागार में कथा का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से पं. उमेश व्यास ने पहले दिन कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे तो न केवल उनका जीवन संवरेगा वरन देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।