पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आचार विचार और शुद्ध खानपान से 125 वर्ष तक बृज में रहे श्रीकृष्ण

आचार-विचार और शुद्ध खानपान से 125 वर्ष तक बृज में रहे श्रीकृष्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर। शहर में अधिकमास के उपलक्ष्य में हो रहीं श्रीमद्भागवत कथाओं में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कथावाचकों ने व्यासपीठ से भक्तों को भागवत के कई प्रसंगों का श्रवण कराया। इन कथाओं में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कई कथाओं में शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा।

इसी क्रम में जयपुर भाटिया भवन में गोकुलधाम से आए व्यास पीठाचार्य सुरेश शास्त्री ने भरत चरित्र, अजामिल उपारण्यान, नृसिंह अवतार कथा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर सुंदर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण अपने आचार-विचार और शुद्ध खानपान से 125 वर्ष तक बृज में रहे। कथा का आयोजन भाटिया बिरादरी प्रबंध समिति की ओर से किया जा रहा है। पुष्टिमार्गीय गुरुजी पं. भूषण लाल हर्ष के सान्निध्य में सुबह 6:30 बजे 108 ब्राह्मण मूलपाठ किए जा रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 8 बजे तक होगी।

दुर्गापुरा तामरा गार्डन में आज मनाएंगे नंदोत्सव :

दुर्गापुरा स्थित तामरा गार्डन में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के तहत शुक्रवार को व्यासपीठ से वृंदावन के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज ने कथा का वाचन किया। इस दौरान सरस निकुंज पीठाधीश्वर अलबेली शरण माधुरी महाराज सहित अन्य संत पहुंचे। शनिवार दोपहर 2 बजे से श्री वामन अवतार के साथ ही नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

सत्य पर चलने वाला नहीं हो सकता पराजित

समर्पण गोशाला परिवार जयपुर की ओर से श्री गोविंददेव जी मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथामृत के तीसरे दिन कथा वाचक संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सत्य परेशानी दे सकता है, पराजय नहीं।

इधर, मोहनबाड़ी गलता गेट स्थित श्री गोवर्धननाथ जी के मंदिर में श्रीमद्भागवत अष्टोत्तर शत सप्ताह के तहत शुक्रवार को बड़ोदरा के भागवत मर्मज्ञ गिरिराज शास्त्री ने कहा कि जीवन में किसी की निंदा करने की बजाय हम सभी को भगवान की चर्चा करना व सुननी चाहिए। आज हम सभी धर्म व संस्कृति को भूलकर भौतिक सुखों की ओर बढ़े जा रहे हैं। आज की पीढ़ी को धर्म की तरफ मोड़ने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...