जयपुर | प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय भवानी नगर के तत्वावधान में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 6 स्थित ओम शांति मेडिटेशन सेंटर श्रीनिवास नगर में 20 मई से ‘अलविदा तनाव’ शिविर का आयोजन होगा शुक्रवार को शिविर संचालन के लिए बैठक हुई। बीके बहन हेमा ने बताया कि 27 मई तक प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8 बजे तक शिविर चलेगा। मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षिका बीके बहन विजय बहन होंगी। शिविर में तनाव से उत्पन्न बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डिप्रेशन एवं हृदय रोगों का बिना दवा उपचार करने की विधि बताई जाएगी।