जयपुर | ‘बेटियों को नारों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और ईमानदार प्रयासों के जरिये आत्मरक्षा के गुर सिखाने से ही समाज में समानता का दर्जा मिल सकेगा, साथ ही वे सुरक्षित रह सकेंगी। इसके लिए स्कूली शिक्षा में जूडो-कराटे प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए।’ हरि ॐ जन सेवा समिति राजस्थान के संरक्षक व संस्थापक राजेंद्र सदानंद ने राज्य सरकार से इस दिशा में तुरंत कदम उठाने की मांग की है। समिति की ओर से विद्याधर नगर स्थित स्मृति वन और बैनाड़ रोड पर निशुल्क शिविर में कोच डॉ. सुनीता अग्निहोत्री और पृथ्वी सोनी प्रशिक्षण दे रहे हैं, साथ ही प्रतिदिन पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है।