जयपुर | झोटवाड़ा विधानसभा के वार्ड 15 की कॉलोनियों में शुक्रवार को सघन परिंडा बांधो अभियान चलाया गया। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश यादव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव सुनील शर्मा, बजरंग चौधरी, राजू यादव, छगन प्रजापत, वरुण शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, धर्मेंद्र मीणा, बाबूलाल सेन, ओम सेन, सुनील सेन और जगदीश यादव आदि परिंडे बांधे, साथ ही सार-संभाल का संकल्प दिलाया।