जयपुर | मुहाना मंडी परिसर में व्यापारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ में महासचिव बनाए जाने पर मंडी के व्यापारी इमरान कुरैशी का अभिनंदन किया। मुहाना मंडी फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर के सान्निध्य में व्यापारियों ने कुरैशी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान सुरेंद्र सैनी, विक्की मावर, राजेश सैनी, आकाश सैनी, बजरंग शर्मा आदि मौजूद रहे।