जयपुर | अंजुमन अरबाबे नजर की ओर से सालाना तहरीक उर्दू पढ़िए, उर्दू लिखिए, उर्दू बोलिए का आगाज शुक्रवार को अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने छोटी चौपड़ स्थित लोहिया इंस्टीट्यूट में किया। सचिव शकील जयपुरी ने बताया कि 10 दिन चलने वाले इस अभियान में लोगों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें उर्दू बोलने, लिखने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका समापन 27 मई को रोजा इफ्तार पार्टी के साथ होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष रवि लोहिया, वैभव शर्मा, अबरार मिर्जा, फराज अंसारी सहित अन्य लोगों ने उर्दू की तरक्की के लिए संकल्प लिया।