भारी यात्रा वाहनों की चालान विंग झालाना से जगतपुरा शिफ्ट हुई
भारी-यात्रा वाहनों की चालान विंग झालाना से जगतपुरा शिफ्ट हुई
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
जयपुर। चालान हुए यात्री और भारी वाहन मालिकों को अब झालाना से जगतपुरा के बीच चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इनकी सुविधा के लिए झालाना में स्थापित चालान विंग को जगतपुरा आरटीओ ऑफिस में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक इन वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, टैक्स व अन्य काम जगतपुरा आरटीओ ऑफिस में होते थे।