पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुगर लेवल मेन्टेन रखता है पास्ता

शुगर लेवल मेन्टेन रखता है पास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर



फास्ट फूड में आजकल पास्ता लोगों की पहली पसंद बन चुका है। अक्सर लोगों का मानना है कि फास्ट फूड खाने के नुकसान ज्यादा हैं। इनसे बीमारियां होने की आशंका बनी रहती हैं। हाल ही एक स्टडी में पाया गया है कि पास्ता हैल्दी नाश्ता बन सकता है। इसमें कई तरह की फाइबर युक्त सब्जियां और साॅस डालकर इसे हैल्दी बनाया जा सकता है।

पास्ता को बनाए हैल्दी

पास्ता को हैल्दी डाइट बनाने के लिए उसे कभी भी अकेला नहीं बनाएं। उसमें सब्जियां डाले जिससे फाइबर, विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे न्यूट्रिशन प्रचुर मात्रा में मिल सकें। सॉस के बजाय टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल करे। साथ ही इसमें उबली सब्जियां भी डालें जिससे की यह हैल्दी बने। इतना ही नहीं बाजार में आजकल फोर्टिफाइड पास्ता भी मिलता है। यह आयरन और फोलिक एसिड से फोर्टिफाइड होते है।

एक प्लेट पास्ता में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन

250 से 300 तक की कैलोरीज, 7 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फैट और 3.5 ग्राम फाइबर मिलता है। इस एक प्लेट पास्ता से बॉडी को फाइबर, विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम और फैट के गुण मिलते हैं।

ड्रम व्हीट से बनता है पास्ता

पास्ता बनते समय सोडियम और कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। यह कार्डियक पेशेंट के लिए भी हैल्दी रहता है। ड्रम वीट से बनने वाला इस पास्ते में पार्टिकल्स मोटे होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट कंटेंट कॉम्प्लैक्स रहता है जो बॉडी को फाइबर देता है साथ ही शुगर लेवल भी मैनेज करता है।

पेशेंट के लिए भी हैल्दी

पास्ता में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से ओबेसिटी के पेशेंट डाइट में इसे शामिल कर सकते है। साथ ही इसका ग्लाइको इंडेक्स कम होता है। वहीं, इसमें सब्जियां डालने से यह और भी कम हो जाता है जो ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता। इसे डायबिटीज के पेशेंट भी ले सकते हैं।

-डाॅ. सुरभि पारीक, डाइटीशियन, जयपुर

खबरें और भी हैं...