पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता सम्मान समारोह।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता सम्मान समारोह।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| रक्तदान की एक पहल को इन महिलाओं ने बड़ा...बहुत बड़ा कारवां बना दिया। डॉक्टरों के रिजेक्ट करने पर भी रक्तदान की एक जिद कायम रही। एक महिला तो 30 साल से रक्तदान कर रही हैं। ऐसी ही ‘महादान’ करने वाली 71 महिलाओं को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने सम्मानित किया। इन्हें रक्तदान की प्रेरणा और लोगों को प्रोत्साहित करने के तरीके के बारे में भास्कर ने इनसे बात की। आईजी महेंद्र चौधरी की प|ी मनोज चौधरी बताती हैं कि वो 1988 से रक्तदान कर रही हैं। बात तब की है, जब उनके पति कुशलगढ़ में तैनात थे। वहां पर एक कांस्टेबल का एक्सीडेंट हो गया। उसे ब्लड की जरूरत थी पर ब्लड नहीं मिला। पति ने तब पहली बार ब्लड डोनेट किया था। शुक्र था...कांस्टेबल की जान बच गई, तब महसूस हुआ कि रक्तदान हर किसी के लिए जरूरी है। इस घटना के बाद मैं भी नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने लगी। समारोह में आईं डॉ. अलका जैन कहती हैं कि उन्हें रक्तदान के िलए हर बार रिजेक्ट कर दिया जाता। लेकिन तीन साल से ब्लड डोनेट कर रही हैं। इंस्पेक्टर एकता मीणा बताती हैं कि 4 साल पहले ब्लड डोनेट किया तो अच्छा लगा। नीतिशा शर्मा और जागृति गौड़ 5 साल से रक्तदान कर रही हैं। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के 24वें स्थापना दिवस पर रविवार को हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के अलावा पूर्व सांसद महेश शर्मा और सांसद रामचरण बोहरा मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में महिला रक्तदाताओं को सम्मानित िकया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित : कपल श्रेणी में ज्योति खण्डेलवाल एवं शरद खण्डेलवाल और मनोज एवं महेन्द्र चौधरी को दिया गया। संस्थागत श्रेणी में अल्का गुप्ता, अल्का जैन, डॉ. अल्का जैन, अनुराधा शर्मा, अरुणा कुमावत, चन्द्रकान्ता सैनी, दीपिका अग्रवाल, जागृति गौड़, किरण, किरण जांगिड़, लता कौशिक, मधु गुप्ता, मायारानी टांक, मोनिका कासलीवाल, मोनिका माथुर, निधि मंडावरा, नीतिशा, पल्लवी जैन, पूजा गुर्जर, प्रतीक्षा उदयवाल, प्रीति दीक्षित, प्रियंका गोधा, रेणुका कुमावत, रूपल शर्मा, शशि शर्मा शिखा गुप्ता, शिल्पी भार्गव, श्वेता गुप्ता, श्वेता शर्मा, सिमि माथुर, टीना गौतम, उषा देवी कुमावत, वंदना शर्मा, विभुति चौहान व डॉ. योगेश्वरी गुप्ता को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी में अमिता अधिकारी, अंशु एसएस कोटिया, आशा भण्डारी, चन्द्र कांता अग्रवाल, छवि सिंघल, एकता मीणा, गौरी अग्रवाल, जूही अरोड़ा, कल्पना अग्रवाल, कमल राठौड़, कनिका मिश्रा, कौशल्या अग्रवाल, मधु माथुर, मनीषा शांडिल्य, मिनल सुखलेचा, नाहिद खान, साहिल त्रिवेदी, साक्षी अग्रवाल, सरिता भण्डारी, सोनिया शर्मा, सुषमा गुप्ता, वर्षा चेतवानी, विनिता पारीक, योगेश्वरी जोशी।

खबरें और भी हैं...