पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक मेंटेनर्स को कार्यस्थल पर ही रेलवे देगा पास लेने की सुविधा

ट्रैक मेंटेनर्स को कार्यस्थल पर ही रेलवे देगा पास लेने की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| ट्रैक मेंटेनर्स को सुविधा पास और पीटीओ के लिए पर्यवेक्षक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें पास व पीटीओ कार्यस्थल पर ही मिल जाएगा। इस बारे में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डिप्टी डायरेक्टर वी मुरलीधरन ने आदेश जारी कर दिए हैं। एनडब्ल्यूआरईयू के मंडल अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी एवं ज्वाइंट सेक्रेट्री सुभाष पारीक ने बताया कि रोड साइड स्टेशन एवं दूरस्थ क्षेत्र मे काम करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर्स के लिए पास एवं पीटीओ लेने के लिए अवकाश लेकर संबंधित पर्यवेक्षक के कार्यालय जाना पड़ता था। एआईआरएफ के जीएस एसजी मिश्रा एवं एजीएस मुकेश माथुर द्वारा क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर रेलवे मे इसे सुविधाजनक बनाने की मांग रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी थी।

काम की 2 खबरें

सीआईएसएफ जल्द करेगा डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती

जयपुर|
‘माननीयों’ की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने गृह मंत्रालय से 1500 जवानों की मांग की है। इसे स्‍वीकार करते हुए गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। मंत्रालय द्वारा लिखित स्वीकृति मिलते ही सीआईएसएफ जवानों की भर्ती शुरू कर देगा। शुरुआत में जवानों द्वारा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए दूसरी यूनिट में तैनाती दी जाएगी। जबकि क्यूआरटी के कमांडोज को वीवीआईपी सिक्‍योरिटी का प्रशिक्षण देने के बाद माननीयों की सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...