पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल भर्ती में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह ने वसूली थी मोटी रकम

कांस्टेबल भर्ती में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह ने वसूली थी मोटी रकम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांस्टेबल भर्ती में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह ने वसूली थी मोटी रकम

जयपुर।
कांस्टेबल भर्ती में हाइटेक तरीके से नकल करने के मामले में एसओजी की गिरफ्त में आए छात्र सुभाष खिंचड ने पूछताछ में बताया है कि गिरोह ने कई छात्रों से मोटी रकम ली थी। गिरोह के लोग परीक्षा सेंटर के आसपास ही रहते थे। ऐसे में जो भी छात्र परीक्षा से पहले सेंटर का पता करने जाता उन्हीं से सांठ गांठ कर नकल करवाने की बात कहते और सौदा कर लेते। सुभाष को एसओजी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था जिसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सुभाष ने बताया कि बिचौलिए को उसने छह लाख रुपए दिए थे।

खबरें और भी हैं...