पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लैट में हुई गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

क्लैट में हुई गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर/जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास व रामचंद्रसिंह झाला की खंडपीठ में सोमवार को कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट (क्लैट) में गड़बड़ियों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में अधिवक्ता दीपिका पुरोहित को न्यायमित्र नियुक्त कर स्टूडेंट्स को प्रॉपर तरीके से सोमवार को रिट याचिका पेश करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता मनवी भंडारी व अन्य की ओर से कोर्ट के समक्ष विवादों में घिरी क्लैट, कम स्कोर से परीक्षार्थी असंतुष्ट शीर्षक से दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार की कटिंग पेश कर क्लैट में हुई गड़बड़ियों की ओर राजस्थान सहित चार राज्यों में याचिकाएं पेश कर कोर्ट का ध्यान आकृष्ट किया था। कोर्ट ने प्रसंज्ञान लेते हुए प्रॉपर तरीके से रिट पेश करने के निर्देश दिए थे। छात्रों की ओर से पेश की गई जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं...