जयपुर। हरमाड़ा में लोहा मंडी के पास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही महिला के गले पर बाइक सवार बदमाश सोने की पातड़ी तोड़ ले गए। महिला की चीख सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। हरमाड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की। पीड़िता महादेव नगर निवासी गीता देवी ने बताया कि वह सुबह 6 बजे घूमने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आएं बाइक सवार तीन बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर गले सोने की पातड़ी तोड़कर ले गए। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर तलाश शुरु की। दूसरी ओर, बनीपार्क इलाके में मीरा मार्ग पर रविवार सुबह सात बजे बाइक सवार एक बदमाश पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गया। चेन टूटने के बाद पीड़ित महिला चिल्लाई तो बदमाश मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता मीरा मार्ग निवासी मधु तालुका की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके बदमाश की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किया। पीड़िता ने बताया कि बदमाश ने पहले उनके कानों में पहने टॉप्स को तोड़ने का प्रयास किया और उसके चेन तोड़कर ले गया।