पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायरमेंट के बाद सीई को दोबारा नियुक्ति देने पर विरोध में आई जलदाय विभाग इंजीनियर यूनियन

रिटायरमेंट के बाद सीई को दोबारा नियुक्ति देने पर विरोध में आई जलदाय विभाग इंजीनियर यूनियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जलदाय विभाग के नागौर लिफ्ट केनाल प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर महेश करल को रिटायरमेंट के बाद दुबारा नियुक्ति देने के खिलाफ ग्रेजुएट इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (गीयर) के पदाधिकारी अब मुख्यमंत्री व जलदाय मंत्री को ज्ञापन देंगे। इसके लिए सोमवार को गीयर पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। गीयर के अध्यक्ष त्रिलोक चतुर्वेदी का कहना है कि चीफ इंजीनियरों की दुबारा नियुक्ति करने की परिपाटी ही गलत है। इससे 20 से 25 साल की सेवा कर चीफ इंजीनियर बनने का सपना संजोए अफसरों को हताशा मिलती है। विभाग में समयबद्ध प्रमोशन होने चाहिए। वित्तीय साल के 2 माह बीत गए है, लेकिन डीपीसी भी नहीं हुई है। इन सब मुद्दों को लेकर सीएम व जलदाय मंत्री को ज्ञापन देंगे और दुबारा नियुक्ति को निरस्त करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...