पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर जिला समर बैडमिंटन चैंपियनशिप

जयपुर जिला समर बैडमिंटन चैंपियनशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट की चकाचौंध के बीच दूसरे खेलों का क्या हाल है इसका एक उदाहरण रविवार को एसएमएस स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में देखने को मिला। यहां सैकड़ों की संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित थे। इस इंतजार में कि कब मेडिस्पा जयपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो लेकिन बिजली सप्लाई नहीं होने के चलते पूरे दिन इंतजार के बाद भी एक भी मैच नहीं खेला जा सका।

एक दिन आगे खिसकाना पड़ेगा टूर्नामेंट : जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने बताया, ‘सुबह ग्यारह बजे से शाम को 4 बजे तक इंतजार करने के बाद आखिर हमने पहले दिन के सभी मैच रद्द कर दिए। रात करीब 8 बजे बिजली केबल में जो फॉल्ट था वो ठीक हुआ। अब मजबूरी में हमें एक दिन टूर्नामेंट आगे खिसकाना पड़ेगा।’

बिजली गुल, सिर्फ उद‌्घाटन हुआ, 164 में से एक भी मैच नहीं हुआ

मेंटीनेंस के लिए की थी बंद

मेंटीनेंस के लिए तीन घंटे बंद की गई थी लाइन। लेकिन जब ठीक हुई तो बैडमिंटन हॉल की सप्लाई फिर भी नहीं आई। आईपीएल मैचों के दौरान फ्लड लाइड, स्ट्रीट लाइट और फैंसी लाइटों से सजा हुआ था स्टेडियम लेकिन क्रिकेट के आगे अन्य खेलों के बारे में कौन सोचता है। कई दिन पहले से सभी को पता था कि बैडमिंटन टूर्नामेंट होना है फिर क्यों नहीं इसके लिए पहले से इंतजाम किए गए।

4 बजे तक नहीं आई लाइट

20 मई से 25 मई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का उद्घाटन तो जरूर हुआ लेकिन शिड्यूल में पहले दिन 164 मैच होने थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेला गया। पहले दिन बॉयज कैटेगरी के मैच रखे गए थे। चीफ रेफरी अनिल सिंह ने कहा, जब करीब 4 बजे तक लाइट नहीं आई तो हमने बच्चों को वापस भेज दिया। तेज गर्मी से छोटे-छोटे बच्चे परेशान हो रहे थे। उद्घाटन मेडिस्पा के डायरेक्टर डॉ. सुनीत सोनी अनुपमा सोनी ने किया।

खबरें और भी हैं...