हरियाली को बढ़ावा देगी राजस्थान रॉयल्स
जयपुर | आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स जयपुर में हरियाली को बढ़ावा देगी। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहल यह अभियान एसएमएस स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने पौधा लगाकर किया गया। स्टेडियम में भी चारों और पौधे लगाने की योजना है रॉयल्स की। इस अवसर पर राजस्थान रॉयल्स के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन रंजीत बारठाकुर और उपाध्यक्ष ऑपरेशंस राजीव खन्ना भी उपस्थित थे।