विराज का ऑलराउंड खेल, जीती टीम
जयपुर | विराज सिसोदिया (49 रन व 3 विकेट) के ऑलराउंड खेल व रेहान शर्मा (45) की पारी से कोनार्क एकेडमी ने टूर्नामेंट लीग में एलबीएस एकेडमी को 4 विकेट से हराया। एलबीएस एकेडमी ने अमित शर्मा 45 की पारी से 215 रन बनाए। कोनार्क एकेडमी ने 6/217 रन बना मैच जीत लिया। मयंक चौधरी व निलेष सक्सेना ने 3-3 विकेट लिए।