रूरल मैनेजमेंट में प्रशिक्षित करेगा आईआईएचएमआर
जयपुर| आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने रुरल मैनेजमेंट में एमबीए के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत ग्रामीण विकास संबंधी संस्थानों के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रोफेशनल कॅरिअर के लिए छात्रों का तैयार करना है। रूरल मैनजेमेंट के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। पाठयक्रम न्यूनतम 2 वर्ष का होगा।