पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलआईसी एजेंट्स के लिए ईएसआई स्कीम का सुझाव, बोनस बढ़ोतरी पर भी चर्चा

एलआईसी एजेंट्स के लिए ईएसआई स्कीम का सुझाव, बोनस बढ़ोतरी पर भी चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फैडरेशन की हाल ही संपन्न तीन दिवसीय साधारण महासभा में बोनस में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, फैडरेशन के अध्यक्ष रणवीर शर्मा व महासचिव एन. गजपति राव ने बैठक का शुभारंभ किया। फैडरेशन के प्रचार संयोजक अजय छाबड़ा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बीमा अभिकर्ताओं के हित में निर्णय करने का भरोसा दिया है। बैठक में अभिकर्ताओं के लिए ईएसआई स्कीम लागू करने का सुझाव दिया गया।

खबरें और भी हैं...