पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोयल जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष

गोयल जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर व्यापार महासंघ कार्यकारिणी के हाल ही संपन्न त्रिवार्षिक चुनाव में सुभाष गोयल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल उपाघ्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी अशोक हंसारिया व सुभाष गुप्ता के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर चंद्र कुमार रूपानी, हरीश केडिया, मनीष खूंटेटा तथा नीरज लुहाड़िया भी विजयी रहे। इनके अलावा महामंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार बज, कोषाध्यक्ष के लिए सौभाग मल अग्रवाल तथा मंत्री पद पर बाबू खां मंसूरी, हरभजन सिंह चावला, सचिन गुप्ता एवं विक्की चेलानी विजय हुए। चुनाव के बाद गोयल ने कहा कि महासंघ व्यापारियों की समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

खबरें और भी हैं...