जयपुर| राजस्थान की कंपनी डिबॉक सेल्स एंड मार्केटिंग लिमिटेड का पहला आरंभिक पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 24 मई को खुलेगा और 28 को बंद होगा। आईपीओ के तहत कंपनी 20 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर 22.22 लाख शेयर जारी करेगी। आईपीओ को एनएसई ईमर्ज प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव किया गया है। आईपीओ के मर्चेंट बैंकर ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज प्रा. लिमिटेड तथा मार्केट मेकर गिनीज सिक्यूरिटीज लिमिटेड है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश मनवीर सिंह ने बताया कि आईपीओ में लाट साइज 6,000 शेयर की होगी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए चार करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस राशि का उपयोग हॉस्पिटेलिटी और एग्रो इक्यूपमेंट कारोबार के लिए बतौर वर्किंग कैपिटल किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में 17 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।