नाट्यधर्मी संस्था अाैर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की अाेर से राजस्थानी नाटक ‘करम पजाेखी’ का दाे दिवसीय मंचन साेमवार से रवींद्र मंच पर किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी कुलदीप शर्मा के निर्देशन में खेले जाने वाले इस नाटक का लेखन भी उन्हीं ने किया है। साधारण इनसान की लड़ाई अाैर अंत में इनसान की बुद्धि की विजय के कथानक वाला ये नाटक दाेनों दिन शाम 7 बजे से मंचित किया जाएगा।