पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिया मासूम लड़की, जिसे झूठा फंसाया गया है... उसे जमानत दी जाए वकील

प्रिया मासूम लड़की, जिसे झूठा फंसाया गया है... उसे जमानत दी जाए -वकील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर |दुष्यंत हत्याकांड की आरोपी युवती को एक मासूम भोली-भाली लड़की बताते हुए जमानत मांगी गई। जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसके खिलाफ गंभीर समाज विरोधी अपराध करने का आरोप है। ऐसे में उसे जेल से फिलहाल रिहा करना उचित नहीं है। दुष्यंत हत्या कांड में आरोपी प्रिया सेठ की ओर से एसीएमएम कोर्ट में जमानत की अर्जी पेश की गई। उसकी ओर से अधिवक्ता अरुण पांडेय ने दलील दी कि प्रिया एक मासूम भोली-भाली लड़की है। उसकी हाइट चार फीट और वजन चालीस किलो से कम है। ऐसी सूरत में वह स्वस्थ व्यक्ति की हत्या नहीं कर सकती। उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस को उससे जांच या बरामदगी नहीं करनी है। वह इज्जतदार लड़की है और उसके परिवार की समाज में मान प्रतिष्ठा है। साथ ही उसकी संपत्तियां राज्य में होने के कारण भागने का अंदेशा नहीं है। ऐसे में प्रिया को जमानत का लाभ दिया जाए। दुष्यंत के पिता रामेश्वर शर्मा की ओर से संदीप लुहाडिय़ा ने इसका विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि कम उंचाई और वजन से ही यह तय नहीं किया जा सकता कि आरोपी बेगुनाह है। आरोप पत्र पेश होना बाकी है। एसीएमएम अंजुम खान ने आदेश में लिखा कि प्रिया पर षडयंत्र रचने, फिरौती मांगने फिर हत्या कर सबूत मिटाने के आरोप हैं। जिन पर सेशन न्यायालय द्वारा निर्णय किया जाएगा। अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी स्वीकार नहीं की जा सकती।

खबरें और भी हैं...