जयपुर | रोहन राजभर (149) के शतक से जयपुर कोल्ट्स ने अंडर-16 पैंथर कप में एलबीएस एकेडमी को 184 रन से हराया। जयपुर कोल्ट्स ने पहले खेलते हुए 5/300 रन बनाए। रोहन के अलावा करण ने 56 रन बरनाए। तुषार सैनी और महेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। एलबीएस की टीम 23.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। विनय आमेरिया ने 22/4 और प्रशांत शर्मा व करण मीणा ने 2-2 विकेट लिए।