जयपुर | पिंकसिटी की अनुष्का शर्मा ने अंडर-14-16 आइटा टैलेंट सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। वैन स्पोर्ट्स क्लब, गुड़गांव में चल रही चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अनुष्का ने लॉन टेनिस की एकल प्रतियोगिता के अंडर-14 में हरियाणा की नेवी दबस को 6-0, 6-1 से तथा अंडर-16 में दिल्ली की खुशी सचदेवा को 4-6,6-3,6-1 से हरा दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे।