जयपुर | ट्री हाऊस हाई स्कूल, श्याम नगर के छात्र करण मलिंडा और यश मलिंडा की जोड़ी ने नेशनल काॅयारोगी एंड पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने यह कामयाबी पुमसे में हासिल की है। करन मलिंडा ने एकल पुमसे और टीम पुमसे में गोल्ड और यश मलिंडा ने एकल पुमसे में सिल्वर मेडल हासिल किया है। करण और यश का अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में 1 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।