जयपुर। स्पोर्ट्स काउंसिल माउंट आबू में 19 मई से 60वां केंद्रीय आवासीय खेलकूद कोचिंग कैंप लगाने जा रहा है। डूंगरपुर में केन्द्रीय जनजाति आवासीय कोचिंग कैंप 21 मई से और जयपुर में 23 मई से केंद्रीय आवासीय कोचिंग कैंप लगेगा। इन कोचिंग कैंप में 14 से 17 वर्ष के सेलेक्टेड बॉयज और गर्ल्स हिस्सा लेंगे। माउंट आबू में हैंडबॉल, कबड्डी, वाॅलीबाॅल, फुटबॉल व एथलेटिक्स (बॉयज-गर्ल्स) और क्रिकेट (बॉयज) का कैंप लगेगा। इसमें 341 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जयपुर में 12 जून तक चलने वाले शिविर में तीरंदाजी, खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, बॉॅक्सिंग, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, शूटिंग (जगतपुरा) एवं घुड़सवारी (आर.पी.ए.) (दोनों वर्ग में) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 488 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
10 जून तक चलने वाले डूंगरपुर शिविर वाॅलीबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो एवं हैंडबॉल (गर्ल्स-बॉयज) तथा फुटबॉल (बॉयज) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में 273 खिलाड़ी भाग लेंगे।