जयपुर | सिद्धार्थ सर्राफ (117) के शतक से चेतक क्लब ने हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनियन क्लब को 62 रन से हराया। चेतक क्लब ने 237 रन बनाए। हर्षित सिंह ने 29/4 विकेट लिए। यूनियन क्लब की टीम 44.2 ओवर में 175 रन ही बना सकी। श्रद्धानंद यादव ने 67 रन बनाए। अरविंद पूनिया ने 32/3 और अमन प्रताप सिंह ने 10/2 विकेट लिए।