वैभव की फिफ्टी, मिहिल-द्विज के ‘पंच’
जयपुर | वैभव जैन के 82 रन और मिहित अग्रवाल (14/5) और द्विज शर्मा (13/5) की शानदार गेंदबाजी से कानोता बाग क्लब ने सी-डिवीजन टी20 क्रिकेट लीग में एसएस क्लब को 124 रन से हरा दिया। कानोता बाग ने 6/190 रन बनाए। रोहित ओझा ने 24/3 विकेट लिए। जवाब में एसएस क्लब की टीम 19.5 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में जेएमए क्लब ने जालूपुरा क्लब को 6 विकेट से हराया। जालूपुरा की टीम 10.3 ओवर में 28 रन पर सिमट गई। जेएमए क्लब ने 7.4 ओवर में 4/31 रन बनाकर मैच जीत लिया।