पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिनी चिप से डायग्नोस होगा अल्कोहल का लेवल, स्मार्टवाच पर मिलेगी सूचना

टिनी चिप से डायग्नोस होगा अल्कोहल का लेवल, स्मार्टवाच पर मिलेगी सूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर



बॉडी में अल्कोहल का लेवल जानने के लिए ब्रेथलाइजर की जरुरत नहीं पड़ेगी। साइंटिस्ट ने ब्लड में अल्कोहल की मात्रा डिटेक्ट करने के लिए ऐसी टिनी चिप बनाने का दावा किया है, जिसे स्किन के नीचे इम्प्लांट किया जाएगा। स्मार्टवाॅच पर सूचना देगी। साइंटिस्ट का मानना है कि यह चिप अल्कोहल का लेवल डायग्नोस करने के ट्रेडिशनल टैस्ट का विकल्प होगा। हालांकि, अभी इंसानों में इस चिप का टैस्ट नहीं हो पाया है। क्यूबिक मिलिमीटर साइज में होने के कारण यह बहुत छोटी है। यह 970 नैनोवाट्स पावर पर काम करेगी। स्किन की पहली लेयर के नीचे यह अासानी से फिट हो पाएगी। इस चिप को चार्ज करने के लिए कोई बैट्री की जरूरत नहीं है। यह स्मार्टवाच और एक तरह के बाहरी पैच से रिचार्ज होगी। इस चिप पर अल्कोहल ऑक्सिडेज (एक तरह का एंजाइम) की कोटिंग होगी। यह अल्कोहल के साथ रिएक्ट करके यह बताएगी कि किसी ने ड्रिंक किया हुआ है या नहीं। यह ऑक्सीडेज के जरिए अल्कोहल और ऑक्सीजन के बीच में एक तरह का कैमिकल रिएक्शन होगा। यह रिएक्शन एक तरह का इलेक्ट्रिकल सिग्नल बनाता है, िजसे चिप में लगे हुए सेंसर मापते हैं। तीन सैकंड में स्मार्ट वॉच पर सूचना पहुंच जाएगी।

खबरें और भी हैं...