पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए महिलाएं सप्ताह में दो व पुरुष एक बार करें शैम्पू

बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए महिलाएं सप्ताह में दो व पुरुष एक बार करें शैम्पू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर जयपुर



बालों को चमकदार बनाने के िलए अलग-अलग तरीके के शैम्पू को इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन यही शैम्पू बालों को डैमेज कर रहे हैं। जिससे स्कैलप ड्राई होने से हेयर फाल हो रहा है। ज्यादातर लाेगों को इसके बारे में अवेयरनैस नहीं होने के कारण वे रेगुलर शैम्पू कर रहे हैं। जबकि महिलाओं को सप्ताह में सिर्फ दो बार शैम्पू करना चाहिए। पुरुषों को हफ्ते में एक बार ही शैम्पू से बाल धोने चाहिए। जिनके बाल ज्यादा ऑयली हैं। वे एक से ज्यादा बार शैम्पू कर सकते हैं। नार्मल स्कैल्प के लिए सप्ताह में दो बार शैम्पू और ड्राई स्कैल्प में एक बार ही शैम्पू करें।

लम्बे बालों में लगती है ज्यादा चोट

लम्बे बाल ज्यादा उलझने और पूरे दिन बांधे रखने के कारण उनमें इंजरी होती है। बाल बनाने और धोने के समय ही महिलाएं इन्हें खोलती हैं। इससे बालों में डैमेज होने से नुकसान पहुंचता है।

इंजरी से बचाने के लिए क्या करें:

बालों को अच्छी तरह मेन्टेंन करें

बालों को टॉवल से झटके नहीं,

रगड़कर शैम्पू नहीं करें

ड्रायर को करें अवॉइड

ड्रायर से बालों की ऊपरी लेयर टूटती है। बाल डैमेज होते हैं। इतना ही नहीं ड्रायर की नार्मल तेज हवा भी बालों को ड्राई करती है। बालों का जड़ से निकलना और बीच में से टूटने दोनों की वजह अलग है। अगर बाल बीच में से टूट रहे है तो इसका मतलब हैं की ट्रॉमा जड़ों तक नहीं पहुंचा। लेकिन ट्रॉमा बार-बार हो तो वे जड़ों तक पहुंच जाता है, जिस कारण बाल झड़ने लगते है।

बालों में डेनसिटी

बालों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए ऑयलिंग करें। टीआरपी से भी बालों की डेंसिटी बढ़ाई जा सकती है ।

बाल डैमेज होने के कारण

एक्सेसिव कैमिकल ट्रीटमेंट

बड़े बाल रखना

बार-बार बालों में कॉम्ब करना

बालों में हाथ फेरना

खबरें और भी हैं...