गंगा दशमी पर 24 मई को श्री गोविंददेवजी मंदिर में पहली बार होगा संस्कार
जयपुर। ठिकाना श्री राधा-गोविंद देवजी मंदिर और आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई को गंगा दशमी पर होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार शिविर में 150 बालकों का संस्कारित किया जाएगा। युवाचार्य मानस गोस्वामी ने बताया कि श्री गोविंद देवजी मंदिर सत्संग भवन में पहली बार 150 बालकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होने जा रहा है। इसके लिए अभी तक 125 बालकों का पंजीयन हो चुका है। शिविर में आर्ष दिग्दर्शक ट्रस्ट के पं. विजय शंकर पांडेय, सरस निकुंज के अलबेली माधुरी शरण महाराज, थानागाजी राम टीला ब्रह्मधाम के गिरधारी दास पान वाले महाराज, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के संत अवधेश दास, भृगु झा और कई संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। धर्माचार्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि श्री गोविंददेवजी मंदिर की ओर से शास्त्रोक्त विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा। 24 मई को सुबह 7 बजे गृह शांति होगी।