पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायलिसिस पर थी बहू, ससुर ने किडनी देकर बचाई जान

डायलिसिस पर थी बहू, ससुर ने किडनी देकर बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। क्रोनिक किडनी डिजीज से ग्रस्त बहू को डायलिसिस पर देखकर ससुर ने अपनी किडनी देकर अटूट रिश्तों की एक मिसाल पेश की है। ससुर बाबूदास का कहना है कि घर का मुखिया होने के नाते मेरा फर्ज अदा किया है। महिला का किडनी प्रत्यारोपण महात्मा गांधी अस्पताल में किया गया है। किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डाॅ. टी सी सदासुखी तथा गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. सूरज गोदारा ने बताया कि जाटावास नागौर निवासी पिंकी वैष्णव को क्रोनिक किडनी डिजीज था। तीन महीने से वह डायलिसिस पर थी। बार- बार डायलिसिस से परेशान होकर परिजनों ने किडनी प्रत्यारोपण कराना तय किया। परिजनों की जांच में ससुर बाबूदास का ब्लड ग्रुप और किडनी मैच होने पर पिंकी का सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन में यूरोलोजिस्ट डाॅ. टी सी सदासुखी, डाॅ. एच एल गुप्ता, डाॅ. मनीष गुप्ता, डाॅ. दुर्गेश सैनी, नेफ्रोलॉजिस्ट डाॅ. सूरज गोदारा, एनेस्थीसियोलोजिस्ट डाॅ. बी बी बज तथा डाॅ. विपिन गोयल शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...