मानसरोवर थाना इलाके के कीर्ति सागर कॉलोनी में रहने वाला बालक मिथुन कुमार (15) घर से निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में उसके परिजन राज गब्बर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। लापता बालक मिथुन मूलत: बिहार सहरसा चमेली का रहने वाला है। उसका रंग सांवला और छोटे बाल हैं। पुलिस ने बताया कि अगर किसी को इसकी जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना थाने में दें।