पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से बच्चे का स्कूल कितना दूर? सरकार की रहेगी नजर

घर से बच्चे का स्कूल कितना दूर? सरकार की रहेगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे की अपने घर से स्कूल के बीच की दूरी का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। शिक्षा विभाग इसे अपने पोर्टल पर रखेगा। मास्टर डेटा का उपयोग मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राज्य सरकार बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में करेंगे। ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत दूरी को लेकर होने वाली धांधली भी मास्टर डेटा ऑनलाइन होने के साथ ही खत्म हो जाएगी।

राज्य में माध्यमिक सैटअप में करीब 44 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक 19053 और 6-8 तक 34054 विद्यार्थियों का डाटा अब तक पोर्टल पर लोड किया जाना बाकी है। इसके लिए बकायदा परिषद की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों और पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस डाटा को जल्द से जल्द पूरी तरह अपडेट किया जाना है। यह काम पूरा होने पर सरकार की नजर में रहेगा कि हर बच्चे का स्कूल उसके घर से कितनी दूरी पर है। ऐसे में सबसे बड़ा फायदा ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना में मिलेगा। बच्चों की घर से दूरी को लेकर योजना में मिलने वाली राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की जा सकेगी। डाटा में संबंधित बच्चे के दूरी से आने के स्पेसिफिक कारण को भी लिखा जाएगा। प्रारंभिक सैटअप में भी इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

बच्चों का स्कूल तक की दूरी का मास्टर डेटा तैयार किया जा रहा है। इसे पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। मास्टर डेटा तैयार होने के बाद हमें ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न योजनाओं को बेहतर मॉनीटरिंग के साथ लागू करने में बड़ी मदद मिल सकेगी। -शिवांगी स्वर्णकार,

प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद



बच्चों की घर से स्कूल की दूरी का पूरा डेटा पहली बार पोर्टल पर लोड किया जा रहा है। विभाग की नजर में रहेगा कि किस स्कूल का कौनसे बच्चे का घर स्कूल से कितनी दूरी पर है।

-राजेंद्र प्रसाद मील,

असिस्टेंट डायरेक्टर, शिक्षा निदेशालय

खबरें और भी हैं...