जयपुर| राजस्थान को दो बार रणजी चैंपियन बना चुके अमित असावा अब अंडर-19 सेंट्रल जोन टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें चीफ कोच और मैनेजर बनाया गया है। इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मई से 7 जून तक ऊना, हिमाचल में होगा। इसके आधार पर इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।