जयपुर | महक मास्टर ब्लास्टर टीम ने जैन सोशल ग्रुप जनक क्रिकेट टूर्नामेंट में राणा रणबांकुरे को 14 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच अक्षय जैन रहे। दूसरे मैच में कालास नाइट राइडर्स ने नवीन नवाब को 40 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच अनुज जैन रहे। पहले दिन कुल 13 मैच खेले गए।