केशव का ऑलराउंड खेल, पंकज का ‘चौका’
जयपुर | केशव डिडवानिया (56* रन व 5/2) के ऑलराउंड खेल तथा पंकज बासु (17/4) की शानदार गेंदबाजी से बेलकोस ने श्री करणी क्रिकेट लीग में जयपुर साउथ को 9 विकेट से हराया। जयपुर साउथ ने 97 रन बनाए। बेलकोस ने 1/100 रन बना मैच जीत लिया। दूसरे मैच में यंग गन्स ने लॉयंस को 9 रन से हराया। यंग गन्स ने कुशाल के 31 व संकल्प के 24 रन से 124 रन बनाए। संदीप शर्मा ने 11/3 व अंकुर ने 15/2 विकेट लिए। लॉयंस की टीम 115 रन ही बना सकी। रोहित सैनी ने 32 व वीरेंद्र सिंह ने 25 रन की पारी खेली। सौरभ सैनी ने 29/4 व अमोदा ने 22/3 विकेट लिए।