पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों के खेमे नहीं होते, वे सिर्फ खेलना चाहते हैं : राठौड़

खिलाड़ियों के खेमे नहीं होते, वे सिर्फ खेलना चाहते हैं : राठौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | खिलाड़ियों के खेमे नहीं होते, वे सिर्फ खेल खेलना चाहते हैं। यह कहना है केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का। उन्होंने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ से मुलाकात के दौरान वॉलीबॉल में चल रही गुटबाजी को चिंताजनक बताया और सभी गुटों को दूरियां समाप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित वॉलीबॉल लीग को लेकर कोर्ट में चल रहा झगड़ा भी जल्द समाप्त होना चाहिए। खेल और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो खेल मंत्रालय बर्दाश्त नहीं करेगा।

एक्सपर्ट्स चुने खिलाड़ी : राठौड़ ने कहा, खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी एक्सपर्ट्स के पैनल को दी जानी चाहिए और चयन पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। जो खिलाड़ी सक्षम और फिट हो, उसे ही टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जल्दी ही नया स्पोर्ट्स कोड भी आने वाला है। इसमें कोई भी व्यक्ति या परिवार ज्यादा समय तक खेल संघ में नहीं रह सकता। भारतीय वॉलीबॉल संघ जल्द ही वॉलीबॉल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डियों की मीटिंग आयोजित करेगा।

खबरें और भी हैं...