पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैथ ने बिगाड़ा स्टूडेंट‌्स का गणित, डेसिमल के 2 प्लेसेज तक मांगे आंसर

मैथ ने बिगाड़ा स्टूडेंट‌्स का गणित, डेसिमल के 2 प्लेसेज तक मांगे आंसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी कानपुर ने रविवार को देशभर में जेईई एडवांस ऑनलाइन कंडक्ट करवाया। पहली बार ऑनलाइन होने वाले इस एग्जाम में देशभर में 1.60 लाख स्टूडेंट्स बैठे। जयपुर में 13 इंजीनयिरिंग कॉलेजेज में जेईई एडवांस के सेंटर्स रखे गए। पेपर दो पारियों में कंडक्ट किया गया। पहली बार पेपर ऑनलाइन होने से उसमें कोई एरर नहीं था, लेकिन कूकस स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बिजली चली जाने से स्टूडेंट्स के कंप्यूटर बंद होने से 10 मिनट का नुकसान हुआ। उनको एक्स्ट्रा समय भी नहीं दिया गया, जबकि बेंगलुरू टेक्नीकल एरर के चलते पेपर देर से शुरू हुआ और रात 8 बजे खत्म किया गया। ऐसे में स्टूडेंट्स नर्वस हो गए। पेपर पैटर्न की बात करें तो हर सब्जेक्ट से 18 सवाल आए और एक पेपर कुल 54 सवाल थे। दोनों पेपर 360 मार्क्स के 108 सवाल रहे। ओवरऑल पेपर की बात करें तो मैथ्स कठिन रही और कैमिस्ट्री लैंदी थी। फिजिक्स बहुत आसान रही। इस बार मैथ्स और कैमिस्ट्री ही रैंक डिसाइड करेगी।

JEE Advance

11वीं और 12वीं का लेवल बराबर रखा गया है

मैथ्स को सॉल्व करने में सबसे ज्यादा समय लगा। कुछ सवाल बहुत टफ होने के कारण स्टूडेंट्स परेशान हुए। इसमें से कुछ कंफ्यूजन वाले सवाल भी थे। कैलकुलस और एल्जेब्रा वाले सवाल टफ रहे। फिजिक्स आसान रही। एनसीईआरटी से 65 परसेंट और 35 परसेंट एडवांस लॉजिक के थे। वहीं इन सवालों की एप्लीकेशंस आसान थीं। स्टूडेंट्स राघव जोशी और अमृता अग्रवाल ने बताया कि कैमिस्ट्री में फिजिकल कैमिस्ट्री के सवाल लंबे और कैलकुलेशन वाले थे जबकि ऑर्गेनिक और इनॉर्गेनिक वाले क्वेश्चन एनसीईआरटी बेस्ड न होने के कारण स्टूडेंट्स को टफ लगे।

इस बार इंटीजर सवालों में बदलाव

पहली बार पेपर में मल्टीपल चॉइसेस क्वेश्चन में तीन करेक्ट ऑप्शन दिए गए। तीनों को सही करने पर चार मार्क्स मिलेंगे और एक भी गलत आंसर होने पर दो मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है। ऐसे 6 सवाल थे जिनके करेक्ट आंसर ऑप्शन एक से ज्यादा थे। इन सवालों की 4 पार्शल मार्किंग रखी गई। पहली बार इंटीजर बेस्ड क्वेश्चंस में जवाब डेसिमल के बाद दो प्लेसेज तक के मांगे गए। इस तरह के कुल 16 सवाल पूछे गए। जो स्टूडेंट्स को राउंड ऑफ में भरने थे, इससे स्टूडेंट्स काफी कंफ्यूज हुए। अब तक जेईई एडवांस्ड में सिंगल डिजिट इंटीजर के सवाल होते थे।

पेपर एनालिसिस : आशीष अरोड़ा, ध्रुव बनर्जी अौर सुरेश द्विवेदी

खबरें और भी हैं...