कलरफुल लाइट्स के बीच म्यूजिक बीट पर मॉडल्स ने समर कलेक्शन पेश किए। मौका था रविवार को होटल आईटीसी राजपूताना में ‘पूर्णिमा ट्रेंड्स 2018’ के आयोजन का। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ डिजाइन एंड आर्ट्स की ओर से आयोजित फैशन शो में 19 स्टूडेंट्स के डिजाइनर कलेक्शन रैम्प पर शोकेस किए गए। यह शो फैशन डिजाइन काउंसिल आॅफ राजस्थान के साथ मिलकर आयोजित किया गया। शो में बतौर मुख्य अतिथि डिजाइनर रोहित कामरा, पल्लवी जयपुर और पूजा आर्या शामिल थीं। स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी को नौ सीक्वेंस में रैम्प पर उतारा। हर एक सीक्वेंस में अलग-अलग थीम बेस कलेक्शन देखने को मिले।
Feshion Show
गौरी पूजन थीम को मंच पर दिखाया
कलेक्शन के जरिए स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिव सोच और एक्सपेरिमेंट को बड़े ही सादगी और खूबसूरती के साथ आउटफिट दिखाया। इंडोवेस्टर्न आउटफिट हो या एथनिक वाइब्रेंट कलर्स के साथ कई इंस्ट्रेस्टिंग थीम क्रिएट किए गए। जिनमें कथक कली डांस फार्म से इंसपायर्ड लुक, मधुबनी प्रिंट बेस आउटफिट, थ्रीडी आर्किटेक्चर, फ्लोरल जैसे कई खूबसूरत रंगों को मॉडल्स ने अपने अंदाज में प्रजेंट किया। स्टूडेंट्स ने गौरी पूजन थीम को भी अपने कलेक्शन के साथ मंच पर दिखाया। कॉटन, लिनन, सिल्क, जार्जेट, शिफॉन जैसे फैब्रिक के साथ आरी-तारी, थ्रेड वर्क, सीक्वेंस वर्क, एप्लिक वर्क को एक्सपेरिमेंटल लुक में प्रजेंट किया गया।