पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • म्यूजिक बीट पर जुम्बा स्टेप के साथ शामिल हुए फिटनेस फ्रीक

म्यूजिक बीट पर जुम्बा स्टेप के साथ शामिल हुए फिटनेस फ्रीक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में पहली बार जुम्बा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया जिसमें जयुपराइट्स ने डांस फॅार्म में म्यूजिक के साथ स्टे फिट, स्टे हेल्दी का मैसेज दिया। जुम्बा कॉन्सर्ट के आयोजक जय हरयानी ने बताया कि शहर में फिटनेस के प्रति बढ़ती अवेयरनेस को देखते हुए जुम्बा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फन के साथ खुद को फिट और हेल्दी रख सकें। इस कॉन्सर्ट में बच्चे, यंगस्टर्स, कपल्स, फिटनेस फ्रीक शामिल हुए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए बड़ी संख्‍या में लोग इस फेस्ट का हिस्सा बने। कॉन्सर्ट के लिए 15 दिनों की जुम्बा वर्कशॉप रखी गई थी। वर्कशॉप के जरिए एक्सपर्ट ने लोगों को ट्रेनिंग दी। कॉन्सर्ट के दौरान टीवी सेलिब्रिटी रणविजय सिंह इस फेस्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए। उन्होंने यंगस्टर्स और फिटनेस फ्रीक को कई रोचक और चुनौतीपूर्ण चैलेंज भी दिए।

खबरें और भी हैं...