पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजेंद्र गंगानी अाैर स्वाति प्रस्तुत करेंगे नृत्य की अनेक रचनाएं

राजेंद्र गंगानी अाैर स्वाति प्रस्तुत करेंगे नृत्य की अनेक रचनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली कथक केंद्र अाैर इंडियन इंस्टीट्यूट अाॅफ कथक डांस एंड म्यूजिक की अाेर से 24 मई काे रवींद्र मंच पर कथक उत्सव-2018 अायाेजित किया जाएगा। इसमें जयपुर घराने के कथक गुरु पं. राजेंद्र गंगानी, डाॅ. स्वाति अग्रवाल अाैर नमिता जैन नृत्य की अनेक रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कथक केंद्र के निदेशक बी.बी. चुग ने बताया कि इसमें इन दाेनाें गुरुअाें की रेपर्टरी के कलाकार इन रचनाअाें में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। राजेंद्र गंगानी के निर्देशन में उनकी रेपर्टरी के कलाकार ताल रंग, कथक युगल अाैर तराना की प्रस्तुति देंगे। नमिता जैन के निर्देशन में उनकी रेपर्टरी के कलाकार ताल बसंत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से हाेगा, जिसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

खबरें और भी हैं...