पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भर्ती कराएं या निरस्त आवेदन दुबारा जांचें

भर्ती कराएं या निरस्त आवेदन दुबारा जांचें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आरएसी पांचवीं बटालियन में कुक व स्वीपर के नौ पदों के लिए आए 1177 आवेदनों में से 977 आवेदन निरस्त करने के मामले में बटालियन कमांडेंट ने पुलिस मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है कि जिनके आवेदन निरस्त किए गए हैं उनको भी इंटरव्यू में शामिल किया जाए या फिर चयनित 200 आवेदकों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए। इस संबंध में कमांडेंट ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के. नरसिम्हाराव को पत्र लिखा है। अब पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में दिशा निर्देश मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आरएसी पांचवीं बटालियन में कुक के दो पदों व स्वीपर के पांच पदों के लिए एक दिसंबर 2017 तक आवेदन मांगे थे। जिसमें 1177 आवेदकों ने आवेदन किया था। भर्ती कमेटी ने प्राथमिक जांच के बाद ही 977 आवेदनों में कमियां बताकर निरस्त कर दिया। कुक के लिए केवल 49 आवेदकों व स्वीपर के लिए 151 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया। ये इंटरव्यू 28 एवं 28 मई को होंगे। सीधी भर्ती में 90 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को निरस्त करने का मामला सामने आया तो पांचवीं बटालियन ने पुलिस मुख्यालय से मार्गदर्शन मांग लिया।

खबरें और भी हैं...