पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 दिन में पैसा नहीं दिया तो निगम ठेकेदार हड़ताल करेंगे

7 दिन में पैसा नहीं दिया तो निगम ठेकेदार हड़ताल करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नगर निगम ठेकेदारों ने भुगतान को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही बरसाती नालों की सफाई का बहिष्कार करने को कहा है। ठेकेदारों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में बैठकर मेयर अशोक लाहोटी को ज्ञापन सौंपा। मेयर व ठेकेदारों में तनातनी हो गई। इसके बाद मेयर के चैम्बर के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। हैरिटेज सिटी कांट्रेक्टर्स सोसायटी के अध्यक्ष रघुवीर शर्मा का कहना है कि बकाया भुगतान की मांग और निगम मुख्यालय में प्रवेश पर रोक के विरोध में ठेकेदारों ने सभा की। सभा में निगम के सभी ठेकेदारों ने बकाया भुगतान होने के बाद ही कार्य शुरू करने पर सहमति बनाई। 7 दिन में बकाया भुगतान नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

खबरें और भी हैं...