पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने पहले इस्तेमाल किया, अब फेंक दिया, मेरा फोन तक नहीं उठाते

भाजपा ने पहले इस्तेमाल किया, अब फेंक दिया, मेरा फोन तक नहीं उठाते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर से जमींदारा पार्टी की विधायक सोनादेवी बावरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसक घटनाओं से आहत होकर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। भाजपा सरकार ने दलितों पर प्रदेशभर में कहर बरपाया। भाजपा ने पिछले 4 साल से केवल मेरा इस्तेमाल किया है। यूज एवं थ्रो नीति के तहत मेरा प्रयोग किया। राज्यसभा और राष्ट्रपति के चुनाव में मैंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था, लेकिन भाजपा ने कहीं भी मेरा सम्मान नहीं किया। मुझे तब सबसे अधिक बुरा लगा, जब 2 अप्रैल को पुलिस फोर्स ने दलित युवाओं से मारपीट कर थानों में बंद किया। भाजपा ने दलितों पर अत्याचार करने का काम किया है। दलितों को केवल वोट बैंक ही समझा है। उसी दिन फैसला किया कि कांग्रेस में शामिल होऊंगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस बहुत अच्छा काम कर रही है। इससे प्रभावित होकर बिना शर्त कांग्रेस मंे आने का निर्णय किया है। जो भी जिम्मेदारी देंगे, ईमानदारी से निर्वहन की कोशिश करूंगी।

सदन में रो पड़ी थीं सोनादेवी

सोना देवी बीते विधानसभा सत्र में रो पड़ी थीं। गृहमंत्री से सवाल किया कि मेरा चचेरा भाई कब मिलेगा। उसका अपहरण अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में हो गया था। कांग्रेस सरकार ने तो कुछ किया नहीं, लेकिन भाजपा से बहुत उम्मीद है। कई महिला विधायकों ने उन्हें चुप कराया था। शुक्रवार को इस पर जब भास्कर ने सोनादेवी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा से उम्मीद थी, लेकिन भाजपा के मंत्री और नेता तो फोन तक नहीं उठाते। ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

पायलट बोले: हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर में कांग्रेस होगी मजबूत

सदस्यता ग्रहण कराने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि सोनी देवी के शामिल होने से बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। दलित समाज की शिक्षित महिला है, उनके कांग्रेस में आने से आगामी चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...