जयपुर| तेलंगाना की जेलों में किए गए सुधारों को अब राज्य की जेलों में भी लागू किया जा सकता है। वहां की व्यवस्थाओं, कानून और प्रशासनिक ढांचे को समझने के लिए सरकार ने अफसरों की टीम अध्ययन के लिए भेजी है। यह टीम 5 दिन वहां रहेगी। अफसरों से मीटिंग करेगी और फिर अपनी एक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। राज्य सरकार का मानना है कि तेलंगाना की जेलों की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किया गया है। देश भर में सबसे अच्छी व्यवस्थाएं वहां की मानी जाती है। वहां की जेलों की तर्ज पर राजस्थान की जेलों में कैसे सुधार किया जा सकता है।