जयपुर| प्रदेश में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के सूचीबद्ध एक हजार 200 से अधिक राजकीय व निजी चिकित्सालयों के द्वारा उपचारित लाभार्थी मरीजों के उपचार क्लेम भुगतान, पेंडिंग क्वेरीज सहित विभिन्न पहलुओं को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एसीएस वीनू गुप्ता ने बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लक्ष्यों को अर्जित करते हुए सभी बच्चों को आवश्यक टीके लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनएचएम के निदेशक नवीन जैन ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब तक 1200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के क्लेम एन लिस्टेड कर 20 लाख से अधिक लाभार्थियों को कैशलेस इंडोर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं।