पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य सचिव के आदेश विदेश दौरे से आने के बाद टूर रिपोर्ट दे अफसर

मुख्य सचिव के आदेश-विदेश दौरे से आने के बाद टूर रिपोर्ट दे अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| विदेश दौरे से लौटने के बाद आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अफसरों को टूर रिपोर्ट देनी अनिवार्य है। इसके बावजूद अफसर रिपोर्ट नहीं दे रहे। इसको लेकर मुख्यसचिव डीबी गुप्ता ने सख्त आदेश जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि विदेश में प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और अध्ययन के लिए जाने वाले अफसर वापस आने के बाद टूर रिपोर्ट सरकार में जमा कराए। सामान्य तौर पर अफसर विदेशी दौरे से आने के बाद रिपोर्ट जमा नहीं करते। इसको देखते हुए कार्मिक विभाग के जरिए ताजा सकुर्लर जारी किया गया है, जिससे विदेश दौरों का राज्य को लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...